गोवा एसआईआर विवाद:हाईकोर्ट का चुनाव आयोग को सख्त आदेश, 10 दिन में मतदाता सूची से जुड़ेंगे हटाए गए छह नाम

Goa High Court Orders Election Commission to Restore Names of Six Voters in Electoral Rollsगोवा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को बड़ा झटका दिया है। अदालत ने मतदाता सूची से हटाए गए छह लोगों के नाम दोबारा जोड़ने का आदेश दिया है। आयोग को निवास की पुष्टि करने के बाद 10 दिन के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कोर्ट ने अपने आदेश पर रोक लगाने की चुनाव आयोग की मांग भी खारिज कर दी।

