Bihar News: बिहार में ₹2.57 लाख करोड़ के निवेश की तैयारी, सौर ऊर्जा और बैटरी स्टोरेज से खुलेंगे रोजगार के नए अवसर

Bihar News:बिहार अब अक्षय ऊर्जा (Renewable Energy) के क्षेत्र में निवेश का बड़ा केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने बिजली उत्पादन, सौर ऊर्जा, बैटरी स्टोरेज और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में बड़े निवेश की योजना तैयार की है। बिहार में इन क्षेत्रों में कुल ₹2,57,316 करोड़ के निवेश की व्यापक कार्ययोजना बनाई गई है। वहीं, सरकार ने निवेशकों को हरसंभव सहयोग देने


