Indian Army : अरुणाचल प्रदेश में चीन के कब्जे का दावा करने वाला वीडियो फर्जी? भारतीय सेना ने बताई पूरी सच्चाई

भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को भ्रामक और डिजिटल रूप से बदला हुआ बताया है। इस वीडियो में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल गिरिश कालिया के नाम से कथित बयान प्रसारित किए जा रहे हैं। इनमें दावा किया गया है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के असाफिला, लोंगजू और तक्सिंग सर्कल पर नियंत्रण कर लिया है और भारतीय सेना को जरूरी सामान की आपूर्ति से वंचित किया जा रहा है। - indian army fact check fake video china arunachal pradesh claim

