'राम की कथा सिंहासन पर बैठ सुनाते हैं', कुमार विश्वास-बागेश्वर बाबा को पाखंडी बोल गए शैलेश लोढ़ा? भड़के यूजर्स

तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा ने मंच से कथावाचकों पर तंज कसते हुए मोह-माया और सिंहासन को लेकर सवाल उठाए. उनके बयान पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कुछ यूजर्स ने कुमार विश्वास का नाम लेकर उन्हें ट्रोल भी किया.


