हवा में उड़कर सरफराज खान ने लपका हैरतअंगेज कैच, 167 रनों की साझेदारी तोड़ मुंबई को दिलाई जीत, VIDEO

इस जीत के साथ मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड का अंत 27 अंकों के साथ किया, जो सभी टीमों में सबसे ज्यादा है. कप्तान सिद्धेश लाड ने स्वीकार किया कि गोयल और जुबैर की साझेदारी के दौरान टीम को ड्रॉ की चिंता सताने लगी थी. उन्होंने इरानी कप में आखिरी दिन मिली हार का भी जिक्र किया.



