पुणे में खौफनाक वारदात! बोरे में मिले इंसान के कटे दोनों पैर, खून के धब्बे देखकर खोला तो उड़ गए होश

महाराष्ट्र के पुणे में सड़क किनारे कचरे के बोरे से पुरुष के दोनों कटे पैर मिलने से सनसनी फैल गई. कचरा इकट्ठा करने पहुंचे दो लोगों ने खून के धब्बे देखकर बोरा खोला तो अंदर मानव अंग मिले. पुलिस, क्राइम ब्रांच और डॉग स्क्वॉड की टीम जांच में जुटी है. मृतक की पहचान और शरीर के बाकी हिस्सों की तलाश की जा रही है.



