बंगाल में 31 दिसंबर तक 2.5 लाख आवेदकों को मिलेगी CAA के तहत नागरिकता: शुभेंदु अधिकारी

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत करीब 2.50 लाख आवेदकों के लिए सुनवाई की प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी कर लेगी और उन्हें नागरिकता प्रमाणपत्र प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी पात्र आवेदक छूटेगा नहीं।



