बेटे सिद्धू मूसेवाला की हुई थी हार, क्या पिता बलकौर लेंगे बदला? संगरूर रैली में राहुल गांधी ने दिए बड़े संकेत

Punjab Election News: पंजाब चुनावों के ऐलान से पहले ही बठिंडा लोकसभा में आने वाली मानसा सीट हॉट हो गई है। संगरूर की रैली में जिस तरह से राहुल गांधी ने सिद्धू मूसेवाला को याद किया और उनके पिता को अपने पास बुलाकर खड़ा किया। उसने पंजाब की राजनीति गरमा दी है। चर्चा है कि सिद्धू मूसेवाला के पिता इस बार मैदान में उतरेंगे।



