Iran Nuclear Attack India Impact : अगर ईरान पर न्यूक्लियर बम फटा तो खतरे में होंगे भारत के ये राज्य, हवा से बहकर आएगा रेडिएशन और फिर...

अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के बाद डोनाल्ड ट्रंप ईरान के परमाणु बंकरों पर न्यूक्लियर हमला कर सकते हैं. ऐसे कयासों के बीच एक नया खतरा मंडराने लगा है. पश्चिम से बहने वाली जेट स्ट्रीम हवाएं रेडियोएक्टिव कणों को भारत तक ला सकती हैं. इससे गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्य प्रभावित हो सकते हैं. हालांकि 2,500 किलोमीटर की दूरी की वजह से हवा से सीधे रेडिएशन का खतरा काफी कम है लेकिन फारस की खाड़ी का पानी दूषित हो सकता है. कच्चे तेल के दाम बेकाबू हो जाएंगे.



