जितेंद्र सिंह ने सीजेपी पर लगाया विदेशी फंडिंग लेने का आरोप, आशुतोष रांका तपाक से बोले- 'फिर आप हमसे बातचीत क्यों कर रहे थे?'

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का प्रभार संभाल रहे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि सीजेपी नेताओं को विदेशी फंडिंग मिल रही है। वहीं सीजेपी नेताओं ने कहा कि अगर हमें विदेश फंडिंग मिल रही है तो आप हमसे हाथ क्यों मिला रहे थे?



