SMAT T20: बिहार टीम के फाइनल ट्रायल में वैभव सूर्यवंशी और शाकिब हुसैन को बुलावा, 43 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी की तैयारियों के मद्देनजर अंतिम चयन ट्रायल के लिए 43 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया है। इनमें भारतीय टीम के सदस्य वैभव सूर्यवंशी और आईपीएल के शाकिब हुसैन जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें 6 नवंबर को मोइनुल हक स्टेडियम में रिपोर्ट करना है।



