चीन से खतरा, भारत से 60 और ब्रह्मोस मिसाइलें खरीदेगा फिलीपींस, अंतिम दौर में बातचीत

फिलीपींस जल्द गी भारत के साथ ब्रह्मोस मिसाइल की अतिरिक्त यूनिट की खरीद को लेकर समझौता कर सकता है। इस संबंध में दोनों देशों के बीच वार्ता अडवांस स्टेज में है। ऐसी संभावना है कि फिलीपींस दूसरे ऑर्डर में ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम की पांच और यूनिट खरीदेगा, जिसमें 60 से अधिक मिसाइलें शामिल हो सकती हैं। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।


