फ्रांस और इटली के बाद अब पुर्तगाल में बवाल, पुलिस ने टेंट कैंप हटाकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा

पुर्तगाल में बढ़ती आवास लागत के खिलाफ हजारों लोगों के प्रदर्शन के बाद लिस्बन और पोर्टो में पुलिस ने टेंट कैंप हटाए. लिस्बन में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जबकि प्रदर्शनकारी किराये संबंधी प्रस्तावित कानून को वापस लेने की मांग कर रहे थे.



